गणपतगंज-परवाहा सड़क परियोजना को केबिनेट की मंजूरी:703 करोड़ से बनेगी 47KM,कोसी-सीमांचल को नई कनेक्टिविटी कॉरिडोर

गणपतगंज-परवाहा सड़क परियोजना को केबिनेट की मंजूरी:703 करोड़ से बनेगी 47KM,कोसी-सीमांचल को नई कनेक्टिविटी कॉरिडोर

सुपौल जिले समेत कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार कैबिनेट ने पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-92 पर गणपतगंज से परवाहा तक सड़क निर्माण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर कुल 703 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना की लंबाई 47.432 किलोमीटर निर्धारित की गई है। बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार को मदद यह स्वीकृति BSHP-IV (Bihar State Highway IV Project) के अंतर्गत दी गई है। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने गुरुवार की शाम इसे कोसी-सीमांचल के विकास की दिशा में बड़ी पहल बताया। नई सड़क कनेक्टिविटी आने वाले समय में इस इलाके के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधाएं मजबूत होंगी। लोगों को नया और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा गौरतलब है कि हाल के दिनों में सरायगढ़ से गणपतगंज तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यह सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण थी, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती थी। अब गणपतगंज से परवाहा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद फारबिसगंज, अररिया और आसपास के क्षेत्रों से भागलपुर की ओर जाने वाले लोगों को एक नया और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रा दूरी और समय दोनों में कमी आने की उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरपुर से बिहपुर तक सड़क निर्माण कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कोसी क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना है ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके। इधर, डिप्टी सीएम की इस पहल को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता रामचंद्र प्रसाद यादव, शिक्षाविद डॉ. रणधीर कुमार राणा व जदयू, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। सुपौल जिले समेत कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार कैबिनेट ने पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-92 पर गणपतगंज से परवाहा तक सड़क निर्माण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर कुल 703 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना की लंबाई 47.432 किलोमीटर निर्धारित की गई है। बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार को मदद यह स्वीकृति BSHP-IV (Bihar State Highway IV Project) के अंतर्गत दी गई है। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने गुरुवार की शाम इसे कोसी-सीमांचल के विकास की दिशा में बड़ी पहल बताया। नई सड़क कनेक्टिविटी आने वाले समय में इस इलाके के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधाएं मजबूत होंगी। लोगों को नया और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा गौरतलब है कि हाल के दिनों में सरायगढ़ से गणपतगंज तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यह सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण थी, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी होती थी। अब गणपतगंज से परवाहा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद फारबिसगंज, अररिया और आसपास के क्षेत्रों से भागलपुर की ओर जाने वाले लोगों को एक नया और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रा दूरी और समय दोनों में कमी आने की उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरपुर से बिहपुर तक सड़क निर्माण कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कोसी क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना है ताकि विकास की रफ्तार और तेज हो सके। इधर, डिप्टी सीएम की इस पहल को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता रामचंद्र प्रसाद यादव, शिक्षाविद डॉ. रणधीर कुमार राणा व जदयू, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *