सिरसा के सुखवंत श्रीलंका सीरीज में चमके ओपनिंग बल्लेबाज:सिरसा के सुखवंत श्रीलंका सीरीज में चमके ओपनिंग बल्लेबाज, लोगों ने किया स्वागत

सिरसा के सुखवंत श्रीलंका सीरीज में चमके ओपनिंग बल्लेबाज:सिरसा के सुखवंत श्रीलंका सीरीज में चमके ओपनिंग बल्लेबाज, लोगों ने किया स्वागत

सिरसा जिले के व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी सुखवंत सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। सुखवंत सिंह का चयन 26 से 28 मई तक श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज के लिए हुआ, जहां उन्होंने एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, सुखवंत सिंह मूलरूप से गांव पतली डाबर के रहने वाले हैं। यह सुखवंत सिंह की यह लगभग 8वीं-9वीं अंतरराष्ट्रीय सीरीज रही। सुखवंत सिंह ने हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की करीब 10 वर्षों तक कप्तानी की और जब हरियाणा टीम की शुरुआत हुई, तब वह टीम के पहले खिलाड़ी भी थे। सुखवंत सिंह ने बताया कि उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ और वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वर्ष 2015 में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें आगे बढ़ाने में कई लोगों का सहयोग और समर्थन मिला, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। श्रीलंका सीरिज में बेहतरीन प्रदर्शन किया श्रीलंका सीरीज में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सुखन सिंह ने कहा कि वह अपनी टीम और प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। 28 मई को वह अपने घर वापस लौटे, जहां गांव और क्षेत्र के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुखवंत सिंह आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और देश के लिए खेलने का जज़्बा यह साबित करता है कि मजबूत हौसलों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *