नालंदा सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत:दादा के अंतिम संस्कार में जा रहा था, माता-पिता सहित बहन जख्मी

नालंदा सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत:दादा के अंतिम संस्कार में जा रहा था, माता-पिता सहित बहन जख्मी

नालंदा के एनएच-20 पर आज सड़क हादसे में सात साल के मासूम की जान चली गई। वेना थाना क्षेत्र स्थित डेंटल कॉलेज के पास बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग के फ्लाईओवर पर एक झरझरिया गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सात साल के आरव कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में बच्चे के पिता अमित कुमार, मां शिल्पी देवी और बहन अनोखी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह परिवार पहले से ही शोक में था और श्राद्धकर्म में शामिल होने अपने पैतृक गांव लौट रहा था। दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबूरबन्ना निवासी अमित कुमार के पिता का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। अमित अपनी पत्नी शिल्पी कुमारी, जो बिहार पुलिस में कार्यरत हैं, और अपने दोनों बच्चों के साथ वैशाली में रहते हैं। पिता के निधन की खबर पाकर पूरा परिवार आनन-फानन में वैशाली से अपने गांव बबूरबन्ना लौट रहा था। इसी सफर के दौरान पैठना टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया। दादा के दाह संस्कार में शामिल होने आ रहे मासूम पोते की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि भागन बिगहा बाजार में सर्विस रोड का निर्माण काम चलने के कारण सड़क को वन-वे कर दिया गया है। इसके चलते भागन बिगहा चौराहा से पैठना की ओर जाने वाले गाड़ी को लगभग 500 मीटर तक विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से होकर गुजरना पड़ता है। इसी डायवर्जन के कारण फ्लाईओवर पर चढ़ते समय यह हादसा हुआ। यातायात व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की इसके अलावा, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई गाड़ी ड्राइवर टोल टैक्स बचाने के लालच में फ्लाईओवर पर जानबूझकर गलत दिशा से गाड़ी चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। ड्राइवर की पहचान कर रही पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से वेना थाना पुलिस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान झरझरिया और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया है और फरार गाड़ी ड्राइवर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नालंदा के एनएच-20 पर आज सड़क हादसे में सात साल के मासूम की जान चली गई। वेना थाना क्षेत्र स्थित डेंटल कॉलेज के पास बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग के फ्लाईओवर पर एक झरझरिया गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सात साल के आरव कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में बच्चे के पिता अमित कुमार, मां शिल्पी देवी और बहन अनोखी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह परिवार पहले से ही शोक में था और श्राद्धकर्म में शामिल होने अपने पैतृक गांव लौट रहा था। दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबूरबन्ना निवासी अमित कुमार के पिता का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया था। अमित अपनी पत्नी शिल्पी कुमारी, जो बिहार पुलिस में कार्यरत हैं, और अपने दोनों बच्चों के साथ वैशाली में रहते हैं। पिता के निधन की खबर पाकर पूरा परिवार आनन-फानन में वैशाली से अपने गांव बबूरबन्ना लौट रहा था। इसी सफर के दौरान पैठना टोल प्लाजा के पास यह हादसा हो गया। दादा के दाह संस्कार में शामिल होने आ रहे मासूम पोते की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि भागन बिगहा बाजार में सर्विस रोड का निर्माण काम चलने के कारण सड़क को वन-वे कर दिया गया है। इसके चलते भागन बिगहा चौराहा से पैठना की ओर जाने वाले गाड़ी को लगभग 500 मीटर तक विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से होकर गुजरना पड़ता है। इसी डायवर्जन के कारण फ्लाईओवर पर चढ़ते समय यह हादसा हुआ। यातायात व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की इसके अलावा, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई गाड़ी ड्राइवर टोल टैक्स बचाने के लालच में फ्लाईओवर पर जानबूझकर गलत दिशा से गाड़ी चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। ड्राइवर की पहचान कर रही पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से वेना थाना पुलिस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान झरझरिया और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया है और फरार गाड़ी ड्राइवर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *