शोहरत मिली, मगर सुकून नहीं, हनी सिंह ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘मैं ड्रग्स की लत में डूब चुका था’

शोहरत मिली, मगर सुकून नहीं, हनी सिंह ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘मैं ड्रग्स की लत में डूब चुका था’

Honey Singh Bipolar-Disorder: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपने हालिया पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिमसें उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर से लेकर उस टाइम की बात भी की है जब वो खुद को भगवान समझने लगे थे। इस पॉडकास्ट में उन्होंने खुलकर इस बारे में भी बात की कि टाइम वो भी था जब उनकी गिनती उस दौर के सबसे बड़े म्यूजिक स्टार्स में होती थी और उनके पास अथाह पैसा, नाम-शोहरत सब था, लेकिन सुकून नहीं था। आइए जानते हैं हनी सिंह ने और क्या-क्या कहा…

‘एबीटॉक्स’ पॉडकास्ट में यो यो हनी सिंह ने अपनी सक्सेस पर घमंड, अकेलेपन और विवादों के चलते हो रहे डाउनफॉल पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, ‘ आज से 13-14 साल पहले वो शिखर पर थे, सफलता का नशा उन पर हावी हो रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उस दौर में दूसरों के प्रति उनका व्यवहार, चाल-ढाल सबकुछ बदल गया था, घमंड में वो हर किसी के साथ बुरा बर्ताव करते थे, लोगों की बेइज्जती करते थे।

मेरे पास नाम शोहरत, पैसा सब कुछ था, लेकिन खुशी नहीं

इस बातचीत के दौरान हनी सिंह ने कहा, ’13 साल पहले की बात है। जब मुझे सफलता मिली, जब मैं यो यो हनी सिंह बना, वो दिन बहुत ही खुशनुमा थे। लेकिन पता नहीं क्यों सबकुछ होन के बावजूद मैं अंदर से टूट चुका था। मैं अंधेरे में था, मैं समझदार नहीं था। और जब मुझे सफलता मिली तब मैं सक्सेस, पैसे और ड्रग्स की लत में पूरी तरह डूब चुका था। लेकिन, मैं खुश नहीं था।’

‘सफलता के नशे में मेरी मानसिकता विकृत हो गई थी’

इसके आगे रैपर ने बताया, ‘जब मैं कामयाब हुआ, तो मेरा चलने-बोलने का तरीका बदल गया और मैं ऐटिट्यूड में रहता था, अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझता था , लोगों की बेइज्जती करता था। इतना ही नहीं मैं खुद को भगवान समझने लगा था। मुझे कम उम्र में सबकुछ मिल गया था जिसके साथ-साथ मैं नशा भी कर रहा था। मुझे अपना वो विकृत रूप बिल्कुल पसंद नहीं था।’

इसके साथ ही उन्होने ये भी बताया कि वो अपने डाउनफॉल के लिए म्यूजिक या शोहरत को नहीं बल्कि खुद को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार उनको आगाह भी किया था कि इस से वो अपने करियर बर्बाद कर लेंगे।

एंटी-ड्रग मुहिम को लेकर हनी सिंह और BJP नेता की मुलाकात पर बवाल

हाल ही में एंटी-ड्रग मुहिम को लेकर यो यो हनी सिंह और बीजेपी नेता तरुण चुघ की मुलाकात विवादों में आ गई है। पंजाब में नशे के मुद्दे के बीच इस अभियान के चेहरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने भी हनी सिंह पर खुलकर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *