शेखपुरा में गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने पांची पंचायत के मीर बीघा में दो ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इन सेंटरों का उद्देश्य ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह पहल ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जोर दिया कि महादलित टोला और समाज के हाशिए पर रह रहे परिवारों के बच्चे भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया लर्निंग सेंटर के उद्घाटन के साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत डीपीओ आईसीडीएस और डीएचईडब्ल्यू की सीधी देखरेख में बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों में खुशी देखी गई। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), फाउंडेशन के प्रतिनिधि और जिला हब फॉर एम्पावरमेंट के कर्मी शामिल थे। शेखपुरा में गुरुवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने पांची पंचायत के मीर बीघा में दो ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इन सेंटरों का उद्देश्य ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह पहल ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जोर दिया कि महादलित टोला और समाज के हाशिए पर रह रहे परिवारों के बच्चे भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया लर्निंग सेंटर के उद्घाटन के साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया गया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत डीपीओ आईसीडीएस और डीएचईडब्ल्यू की सीधी देखरेख में बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों में खुशी देखी गई। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), फाउंडेशन के प्रतिनिधि और जिला हब फॉर एम्पावरमेंट के कर्मी शामिल थे।


