बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM बोले- भ्रष्टाचारी बेऊर जेल जाएंगे, इंटर के स्टूडेंट का मर्डर, भोजपुरी रियलिटी शो में दिखेंगे तेजप्रताप

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM बोले- भ्रष्टाचारी बेऊर जेल जाएंगे, इंटर के स्टूडेंट का मर्डर, भोजपुरी रियलिटी शो में दिखेंगे तेजप्रताप

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. CM बोले- भ्रष्टाचार करने वाले अफसर बेऊर जेल जाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सुबह वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर उनके जीवन पर लिखी बुक लॉन्च की। बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे बेऊर जेल में जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें 2. डिप्टी CM से नीतीश बोले- एक-एक चीज बताइएगा क्या हो रहा है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक्टिव दिखे। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि, शाम में घर आइए और एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 3. मुंगेर में RPF जवान की हत्या, 2 दिन बाद मिली बॉडी मुंगेर में ड्यूटी के दौरान लापता हुए RPF जवान धर्मेंद्र कुमार (48) का शव मिला है। परिवार ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 25 मई को वो मालदा डिवीजन के भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड स्थित लैलख ममलखा स्टेशन पर तैनात थे। पूरी खबर पढ़ें 4. बेगूसराय में इंटर के छात्र का मर्डर, गर्दन-दोनों हाथ तोड़े बेगूसराय में इंटर के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। मर्डर के बाद बदमाशों ने लाश तालाब में में फेंक दिया। मृतक की पहचान विकास यादव(16) के रूप में हुई है।विकास की लाश उसके घर बेगूसराय से 90 Km दूर खगड़िया में मिली है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘नीतीश की तपस्या पर जिसने पानी फेरा वो JDU छोड़े’ पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन अपने बयानों को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने कहा था कि, जदयू थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।आनंद मोहन इस बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं तौल कर कहता हूं। सोच-समझकर कहता हूं। जो कहता हूं, उसमें फिर बदलने की कोई गुंजाइश नहीं। पूरी खबर पढ़ें 6. क्रिस गेल बोले-सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था “मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। महज 15 साल की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं है और इतनी कम उम्र में दुनिया में किसी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की।” ये कहना है वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का। पूरी खबर पढ़ें 7. नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए दो भाई आपस में भिड़े नालंदा में महज ढाई डिसमिल जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं और एक बच्ची को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। 26 मई को हुई इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. बेहोशी का इंजेक्शन देते ही महिला की मौत आरा शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिहार ग्रामीण पुलिस के जवान की पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और सड़क पर खड़े होकर बिल्डिंग पर रोड़ेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें 9. भोजपुरी रियलिटी शो में दिखेंगे तेजप्रताप यादव बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। कभी ब्लॉगिंग करते, कभी संत का रूप धारण करते और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. राज्य के सभी 38 जिलों में कल मौसम सामान्य बना रहेगा राज्य के सभी 38 जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पिछले किछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. CM बोले- भ्रष्टाचार करने वाले अफसर बेऊर जेल जाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सुबह वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर उनके जीवन पर लिखी बुक लॉन्च की। बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे बेऊर जेल में जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें 2. डिप्टी CM से नीतीश बोले- एक-एक चीज बताइएगा क्या हो रहा है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक्टिव दिखे। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि, शाम में घर आइए और एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 3. मुंगेर में RPF जवान की हत्या, 2 दिन बाद मिली बॉडी मुंगेर में ड्यूटी के दौरान लापता हुए RPF जवान धर्मेंद्र कुमार (48) का शव मिला है। परिवार ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। 25 मई को वो मालदा डिवीजन के भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड स्थित लैलख ममलखा स्टेशन पर तैनात थे। पूरी खबर पढ़ें 4. बेगूसराय में इंटर के छात्र का मर्डर, गर्दन-दोनों हाथ तोड़े बेगूसराय में इंटर के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। मर्डर के बाद बदमाशों ने लाश तालाब में में फेंक दिया। मृतक की पहचान विकास यादव(16) के रूप में हुई है।विकास की लाश उसके घर बेगूसराय से 90 Km दूर खगड़िया में मिली है। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘नीतीश की तपस्या पर जिसने पानी फेरा वो JDU छोड़े’ पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन अपने बयानों को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने कहा था कि, जदयू थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।आनंद मोहन इस बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं तौल कर कहता हूं। सोच-समझकर कहता हूं। जो कहता हूं, उसमें फिर बदलने की कोई गुंजाइश नहीं। पूरी खबर पढ़ें 6. क्रिस गेल बोले-सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था “मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। महज 15 साल की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं है और इतनी कम उम्र में दुनिया में किसी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की।” ये कहना है वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का। पूरी खबर पढ़ें 7. नालंदा में ढाई डिसमिल जमीन के लिए दो भाई आपस में भिड़े नालंदा में महज ढाई डिसमिल जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं और एक बच्ची को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। 26 मई को हुई इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. बेहोशी का इंजेक्शन देते ही महिला की मौत आरा शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिहार ग्रामीण पुलिस के जवान की पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और सड़क पर खड़े होकर बिल्डिंग पर रोड़ेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें 9. भोजपुरी रियलिटी शो में दिखेंगे तेजप्रताप यादव बिहार की राजनीति में अपने अलग अंदाज और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। कभी ब्लॉगिंग करते, कभी संत का रूप धारण करते और कभी पायलट बनकर सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप अब भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. राज्य के सभी 38 जिलों में कल मौसम सामान्य बना रहेगा राज्य के सभी 38 जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पिछले किछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *