आगरा को 30 नवंबर तक मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात:डीएम ने किया सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, बाहरी क्षेत्र का भी होगा विकास

आगरा को 30 नवंबर तक मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात:डीएम ने किया सिविल टर्मिनल का निरीक्षण, बाहरी क्षेत्र का भी होगा विकास

आगरा 30 नवंबर तक सिविल एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। सिविल टर्मिनल का 65% काम पूरा हो चुका है। डीएम मनीष बंसल ने गुरुवार को निरीक्षण के बाद कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 441.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिविल टर्मिनल के साथ ही बाहरी क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। डीएम ने ये दिए निर्देश
डीएम ने निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल के मुख्य भवन तथा प्रोजेक्ट के ले-आउट प्लान को देखा तथा कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। प्रोजेक्ट प्रभारी ने न्यू सिविल एन्क्लेव का विवरण एवं निर्माण कार्य के बारे में डीएम को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान बताया, बाउंड्री का कार्य पूर्ण है, रन-वे का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। मुख्य भवन के कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। काम की ये है स्थिति
प्रोजेक्ट मैनेजर ने जारी दी, प्रोजेक्ट का 65% कार्य पूरा हो चुका है। बेसमेंट का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। धनराशि 441.79 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन, आगरा सिविल एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट एरिया 144.07 एकड़ में बन रहा है। ये होंगी सिविल टर्मिनल पर सुविधाएं
इसमें 33845 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, 400 वाहनों की क्षमतायुक्त 16810 स्क्वायर मीटर स्थान में मल्टीलेवल पार्किंग, 200 कार की क्षमतायुक्त सर्फेस पार्किंग, 2379 स्क्वायर मीटर में यूटिलिटी ब्लॉक, 19 चेक इन काउंटर, 12 ई-चेक इन काउंटर, 6 सिक्योरिटी काउंटर, 3 फुल बॉडी स्कैनर, 3 एरो ब्रिज, 6 एस्केलेटर, 12 एलिवेटर्स, 33 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 500 किलोवॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट, 22 डिजी यात्रा डिवाइसेज, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश के लिए यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी। आसपास के क्षेत्र का भी होगा विकास डीएम ने नवीन एयरपोर्ट निर्माण स्थल बाउंड्री के अंदर से धनौली व अन्य गांव को जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों के लिए संपर्क मार्ग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। डीएम ने मौके पर एडीए के अधिकारियों को तलब किया तथा खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल तक रोड के विकास, सौन्दर्यीकरण की कार्य-योजना के बारे में जानकारी ली तथा शीघ्र प्रपोजल तैयार कर प्रेषण के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *