नारनौल में साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:एक राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला, 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत से 1.49 लाख रुपये होल्ड

नारनौल में साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:एक राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला, 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत से 1.49 लाख रुपये होल्ड

महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने इस मामले में सघन जांच करते हुए दिनांक 27 मई को आरोपी नरेश निवासी निहालोठ (थाना पचेरी, राजस्थान) और आरोपी गौरव निवासी सिलारपुर मेहता (थाना सदर नारनौल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के कब्जे से ठगी गई राशि में से 50,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। शिकायतकर्ता रविदत्त ने पुलिस को दी प्रथम सूचना रिपोर्ट में बताया था कि दोपहर के समय उसके साथ कुल 2 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। दोनों खातों से उड़ाए रुपए शातिर ठगों ने उसके पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से 50-50 हजार रुपये की चार अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए दोनों खातों से एक-एक लाख रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने इस घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा दी थी। खातों में होल्ड कराई रकम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर समय रहते शिकायत दर्ज होने के कारण ठगी गई कुल रकम में से 1,49,968 रुपये सफलतापूर्वक बैंक खातों में होल्ड करवा दिए गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी तकनीकी साक्ष्यों, बैंक विवरणों और ट्रांजैक्शन आईडी को खंगाला और धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। नकदी हुई बरामद इसी जांच के परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे नकद बरामदगी भी की जा चुकी है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का अंदेशा होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें, ताकि पुलिस समय रहते आपके पैसों को सुरक्षित बचा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *