भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित पुराने शिव मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का मुख्य दरवाजा और अंदर लगे कई ताले व कुंडी तोड़कर मंदिर में रखे कीमती जेवरात और पूजा के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मंदिर से चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन समेत कई कीमती जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों की पहचान में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने की गश्ति बढ़ाने की मांग ग्रामीण किशोर कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान गायब था। वहीं लाल्टू पाण्डेय ने कहा कि इलाके में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती पर्याप्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुमार कृष्णानन्द और नवरत्न पाण्डेय ने प्रशासन से रात में नियमित गश्ती बढ़ाने और रात 10 बजे के बाद रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच करने की मांग की। सुदामा पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मनीष पाण्डेय और दशरथ पाण्डेय समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित पुराने शिव मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का मुख्य दरवाजा और अंदर लगे कई ताले व कुंडी तोड़कर मंदिर में रखे कीमती जेवरात और पूजा के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मंदिर से चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन समेत कई कीमती जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। सूचना मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों की पहचान में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने की गश्ति बढ़ाने की मांग ग्रामीण किशोर कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंदिर पहुंचने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान गायब था। वहीं लाल्टू पाण्डेय ने कहा कि इलाके में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती पर्याप्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुमार कृष्णानन्द और नवरत्न पाण्डेय ने प्रशासन से रात में नियमित गश्ती बढ़ाने और रात 10 बजे के बाद रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच करने की मांग की। सुदामा पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मनीष पाण्डेय और दशरथ पाण्डेय समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


