सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने स्मृति IVF सेंटर का किया उद्घाटन:सीतामढ़ी में चाइल्डलेस कपल्स को मिलेगी मॉडर्न ट्रीटमेंट की फैसिलिटी

सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने स्मृति IVF सेंटर का किया उद्घाटन:सीतामढ़ी में चाइल्डलेस कपल्स को मिलेगी मॉडर्न ट्रीटमेंट की फैसिलिटी

सीतामढ़ी शहर में गुरुवार को “स्मृति आईवीएफ” फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। डुमरा स्थित इंडोर स्टेडियम में सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने फीता काटकर इस अत्याधुनिक सेंटर की शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, जिले के कई विधायक, चिकित्सक, समाजसेवी और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी सेंटर की निदेशक और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. स्मृति स्पर्श ने बताया कि “स्मृति आईवीएफ” का लक्ष्य जिले और आसपास के क्षेत्रों के निःसंतान दंपतियों को बेहतर तथा विश्वस्तरीय उपचार सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि सीतामढ़ी में ही आधुनिक तकनीक से उपचार संभव होगा। डॉ. स्मृति ने जानकारी दी कि सेंटर में आईवीएफ, आईयूआई, बांझपन जांच और महिला रोग परामर्श सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को उचित उपचार और परामर्श दिया जाएगा। यह सेंटर आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ टीम से सुसज्जित है। जिले में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा का आरंभ होना गर्व की बात – विधायक उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि जिले में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा का आरंभ होना गर्व की बात है। इससे सीतामढ़ी के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने सेंटर की टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान लोगों के जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां लाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेंटर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के बाद एक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सीतामढ़ी शहर में गुरुवार को “स्मृति आईवीएफ” फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। डुमरा स्थित इंडोर स्टेडियम में सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने फीता काटकर इस अत्याधुनिक सेंटर की शुरुआत की। इस अवसर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, जिले के कई विधायक, चिकित्सक, समाजसेवी और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी सेंटर की निदेशक और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. स्मृति स्पर्श ने बताया कि “स्मृति आईवीएफ” का लक्ष्य जिले और आसपास के क्षेत्रों के निःसंतान दंपतियों को बेहतर तथा विश्वस्तरीय उपचार सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि सीतामढ़ी में ही आधुनिक तकनीक से उपचार संभव होगा। डॉ. स्मृति ने जानकारी दी कि सेंटर में आईवीएफ, आईयूआई, बांझपन जांच और महिला रोग परामर्श सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को उचित उपचार और परामर्श दिया जाएगा। यह सेंटर आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ टीम से सुसज्जित है। जिले में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा का आरंभ होना गर्व की बात – विधायक उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पंकज मिश्रा ने कहा कि जिले में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा का आरंभ होना गर्व की बात है। इससे सीतामढ़ी के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने सेंटर की टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान लोगों के जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां लाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेंटर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के बाद एक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *