बाघ-हमले में मृत महिला के परिजनों को मिले 8 लाख:17 लाख और दिए जाएंगे, राजस्व विभाग को फाइल भेजी गई

बाघ-हमले में मृत महिला के परिजनों को मिले 8 लाख:17 लाख और दिए जाएंगे, राजस्व विभाग को फाइल भेजी गई

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों को सहायता राशि मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित 25 लाख रुपये की कुल सहायता राशि में से 8 लाख रुपये बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मृतका के परिजनों के खाते में जमा करा दिए हैं। शेष 17 लाख रुपये की स्वीकृति के लिए फाइल राजस्व विभाग को भेजी गई है। यह घटना रविवार को पनपथा बफर परिक्षेत्र के खेरवा टोला में हुई थी, जहां बाघ के हमले से फूलमती पाल की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बाद में हमलावर बाघ की भी मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतका के परिजनों को कुल 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप निदेशक युवान कटारा ने बताया कि टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र से 8 लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल परिजनों के खाते में भेज दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि शेष 17 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए फाइल कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से राजस्व विभाग को भेजी गई है और अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि बाकी राशि भी जल्द ही परिजनों को उपलब्ध कराई जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *