जामताड़ा-दुमका रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक रोनित राय की मौत हो गई। यह हादसा बिजली ऑफिस स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का निवासी था। वह स्थानीय चौकीदार स्वर्गीय रमेश राय का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या जेएच 10 बीटी 1032 पर सवार तीन युवक सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर संख्या जेएच 09 डी 1811 पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहा था, तभी उसने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही मौत, दो अन्य घायलों का इलाज जारी हादसे में रोनित राय को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर सवार अन्य दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रोनित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वसीम रजा और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। जामताड़ा-दुमका रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक रोनित राय की मौत हो गई। यह हादसा बिजली ऑफिस स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का निवासी था। वह स्थानीय चौकीदार स्वर्गीय रमेश राय का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या जेएच 10 बीटी 1032 पर सवार तीन युवक सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर संख्या जेएच 09 डी 1811 पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहा था, तभी उसने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही मौत, दो अन्य घायलों का इलाज जारी हादसे में रोनित राय को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर सवार अन्य दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रोनित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वसीम रजा और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।


