गयाजी की की मुफस्सिल थाना पुलिस ने बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मानपुर प्रखंड के लखनपुर पंचायत स्थित मसौथा खुर्द गांव का रहने वाला उमेश कुमार है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ऑटो चलाने का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने और वीडियो डालने की आदत हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उसने मंत्री संतोष सुमन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, उसने मंत्री को लेकर कई आपत्तिजनक और भद्दी बातें भी कही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई। आरोपी ने मांझी के खिलाफ अभ्रद्र टिप्पणी की वायरल वीडियो में उमेश कुमार यह कहता नजर आ रहा था कि एक अन्य वायरल वीडियो में मांझी समाज को निशाना बनाया गया है। इसी बात को लेकर उसने मंत्री संतोष सुमन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और उन्हें लेकर अपशब्द कहे। खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी भी मंत्री संतोष सुमन के ही समाज से आता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद उमेश कुमार घर छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि बुधवार की रात पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ लिया। मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इस तरह का वीडियो क्यों बनाया और इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा तेज है। गयाजी की की मुफस्सिल थाना पुलिस ने बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मानपुर प्रखंड के लखनपुर पंचायत स्थित मसौथा खुर्द गांव का रहने वाला उमेश कुमार है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ऑटो चलाने का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे सोशल मीडिया पर रील बनाने और वीडियो डालने की आदत हो गई थी। करीब एक सप्ताह पहले उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उसने मंत्री संतोष सुमन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, उसने मंत्री को लेकर कई आपत्तिजनक और भद्दी बातें भी कही थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा था। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई। आरोपी ने मांझी के खिलाफ अभ्रद्र टिप्पणी की वायरल वीडियो में उमेश कुमार यह कहता नजर आ रहा था कि एक अन्य वायरल वीडियो में मांझी समाज को निशाना बनाया गया है। इसी बात को लेकर उसने मंत्री संतोष सुमन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और उन्हें लेकर अपशब्द कहे। खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी भी मंत्री संतोष सुमन के ही समाज से आता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच वीडियो वायरल होने के बाद उमेश कुमार घर छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि बुधवार की रात पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ लिया। मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इस तरह का वीडियो क्यों बनाया और इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा तेज है।


