Surat में ज्वेलरी कारोबार पर मंदी की मार, नई खरीद में 80 फीसदी गिरावट

गुजरात के सूरत में ज्वेलरी कारोबार पर महंगाई और बढ़ती कीमतों का असर साफ दिखाई दे रहा है। व्यापारियों के मुताबिक नई ज्वेलरी की खरीद में करीब 80 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की ऊंची कीमतों की वजह से ग्राहक फिलहाल खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं। सूरत के ज्वेलरी बाजारों में पहले की तुलना में ग्राहकों की भीड़ कम दिखाई दे रही है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों का बजट बिगाड़ दिया है, जिससे नई ज्वेलरी की मांग में भारी गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *