हिसार के राजकीय कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू:MA इतिहास सहित 3 कॉलेजों में नए विषय जोड़े; ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को फायदा

हिसार के राजकीय कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू:MA इतिहास सहित 3 कॉलेजों में नए विषय जोड़े; ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को फायदा

उच्च शिक्षा हरियाणा ने हिसार जिले के राजकीय कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम और विषय शुरू करने को मंजूरी दे दी है। नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अध्ययन का अवसर मिलेगा। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसके लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राजकीय कॉलेज हिसार में स्नातकोत्तर स्तर पर एमए इतिहास का नया पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में 40 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कॉलेज में बीएससी भौतिक विज्ञान में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय की भी शुरुआत की गई है, जिसमें 40 विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। मनोविज्ञान में 40 सीटों पर होगा दाखिला इसी क्रम में, राजकीय कॉलेज खेड़ी चौपटा में मनोविज्ञान विषय शुरू किया गया है। इस विषय में भी 40 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। मनोविज्ञान विषय के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, राजकीय कॉलेज आदमपुर में जैव प्रौद्योगिकी विषय की शुरुआत की गई है। इस विषय में भी 40 सीटों पर प्रवेश होंगे। जैव प्रौद्योगिकी वर्तमान में तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार और शोध के नए अवसर खुलेंगे। नए विषय शुरू होने से मिलेगा बढ़ावा उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्णय से हिसार जिले के विद्यार्थियों में उत्साह है। अब उन्हें कई विषयों की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि जिले के कॉलेजों में ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। नए विषय शुरू होने से कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी उच्च शिक्षा हरियाणा के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। 31 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन हरियाणा के कालेजों में बृहस्पतिवार से स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी दाखिलों के लिए 31 मई तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।हरियाणा में कुल 187 राजकीय कालेज, 96 अनुदान प्राप्त कालेज व 94 निजी कालेज हैं, जिनमें स्नातक कक्षाओं में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू की गई है। दाखिलों की प्रक्रिया आरंभ होने से पहले ही कालेजों की ओर से सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *