भोजपुर में बुधवार की रात पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी गई। पेट के पास बुलेट लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान उदय महतो के पुत्र दिवाकर कुशवाहा(24) के तौर पर हुई है। डीएलएड की पढ़ाई करता है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना महतो टोला की है। घायल के पिता उदय महतो ने बताया कि गांव के ही कौशल महतो से पूर्व से विवाद चल रहा है। बराबर कहता था कि तुम लोग पैसे लेकर दूसरी जाति के लोगों वोट देते हो और वह जीत जाता है। हम लोग हार जाते है। जब हमने कहा कि तुम भी जाकर वहां नशा करते हो। इसी बात को लेकर कहा कि कौन देखा है कि हम वहां बैठते है और उसे वोट दिए हैं। तभी कौशल महतो आया और इसी बात को लेकर बहस करने लगा। जब उन्होंने कहा कि मैं भी जानता हूं कि तुम भी उन्हीं लोगों को सपोर्ट करते हो यह बात मेरा बेटा भी जानता है। तो उसने कहा कि तो अपने बेटा को बुलाओ। घर से हथियार लाकर मारा उदय महतो ने आगे कहा कि जब मैंने अपने बेटे को बुलाया तो उसके साथ गाली-गलौत करने लगे। फिर कौशल घर गया और हथियार लाकर उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। भोजपुर में बुधवार की रात पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी गई। पेट के पास बुलेट लगी है। इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान उदय महतो के पुत्र दिवाकर कुशवाहा(24) के तौर पर हुई है। डीएलएड की पढ़ाई करता है। घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना महतो टोला की है। घायल के पिता उदय महतो ने बताया कि गांव के ही कौशल महतो से पूर्व से विवाद चल रहा है। बराबर कहता था कि तुम लोग पैसे लेकर दूसरी जाति के लोगों वोट देते हो और वह जीत जाता है। हम लोग हार जाते है। जब हमने कहा कि तुम भी जाकर वहां नशा करते हो। इसी बात को लेकर कहा कि कौन देखा है कि हम वहां बैठते है और उसे वोट दिए हैं। तभी कौशल महतो आया और इसी बात को लेकर बहस करने लगा। जब उन्होंने कहा कि मैं भी जानता हूं कि तुम भी उन्हीं लोगों को सपोर्ट करते हो यह बात मेरा बेटा भी जानता है। तो उसने कहा कि तो अपने बेटा को बुलाओ। घर से हथियार लाकर मारा उदय महतो ने आगे कहा कि जब मैंने अपने बेटे को बुलाया तो उसके साथ गाली-गलौत करने लगे। फिर कौशल घर गया और हथियार लाकर उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।


