दरभंगा में बीजेपी MLC के बेटे के घर में चोरी:चोरों ने 2 बंद घर को बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और कैश ले उड़े

दरभंगा में बीजेपी MLC के बेटे के घर में चोरी:चोरों ने 2 बंद घर को बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और कैश ले उड़े

दरभंगा में चोरों ने 2 बंद घरों का निशाना बनाया है। कैश, ज्वेलरी समेत लाखों की चोरी हुई है। इनमें एक घर बीजेपी MLC घनश्याम ठाकुर के पुत्र भवतोष ठाकुर है, जबकि दूसरा घर उनके पड़ोसी जयप्रकाश राम उर्फ चुन्ना राम का है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के कोयला स्थान पंचायत के बेहटावारा वार्ड संख्या-13 की है। जानकारी के अनुसार, 22 मई की शाम दोनों परिवार अपने-अपने घरों में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। भवतोष ठाकुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने जब देर शाम दोनों घरों का मुख्य ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। अलमारियां टूटी हुई थी, कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। सोने-चांदी के गहने ले उड़े भवतोष ठाकुर के घर से करीब 11 लाख की चोरी हुई है। जबकि पड़ोसी जयप्रकाश राम के घर से करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और कैश की चोरी हुई है। हालांकि जयप्रकाश राम का परिवार अभी प्रदेश से बाहर है। उनके लौटने के बाद ही चोरी का सही आकलन हो सकेगा। एक झटके में सब खत्म हो गया भवतोष ठाकुर ने कहा कि वे लोग खुशी के माहौल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। चोरों ने वर्षों की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। पत्नी रूपा ठाकुर ने बताया कि घर में करीब चार लाख रुपए नकद रखे थे। शादी से लौटने के बाद घर में टाइल्स लगाने का काम शुरू होना था। इसके अलावा बच्चों के 2 गुल्लक में करीब 16 हजार रुपए भी थे। सोने की दो चेन, चार हनुमानी, दो अंगूठी, पायल समेत अन्य कीमती सामान भी ले गए।
छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही केवटी पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सदन राम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में कमतौल इंस्पेक्टर भी पहुंचे। हालांकि देर रात तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। दरभंगा में चोरों ने 2 बंद घरों का निशाना बनाया है। कैश, ज्वेलरी समेत लाखों की चोरी हुई है। इनमें एक घर बीजेपी MLC घनश्याम ठाकुर के पुत्र भवतोष ठाकुर है, जबकि दूसरा घर उनके पड़ोसी जयप्रकाश राम उर्फ चुन्ना राम का है। घटना केवटी थाना क्षेत्र के कोयला स्थान पंचायत के बेहटावारा वार्ड संख्या-13 की है। जानकारी के अनुसार, 22 मई की शाम दोनों परिवार अपने-अपने घरों में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। भवतोष ठाकुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने जब देर शाम दोनों घरों का मुख्य ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। अलमारियां टूटी हुई थी, कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। सोने-चांदी के गहने ले उड़े भवतोष ठाकुर के घर से करीब 11 लाख की चोरी हुई है। जबकि पड़ोसी जयप्रकाश राम के घर से करीब 35 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और कैश की चोरी हुई है। हालांकि जयप्रकाश राम का परिवार अभी प्रदेश से बाहर है। उनके लौटने के बाद ही चोरी का सही आकलन हो सकेगा। एक झटके में सब खत्म हो गया भवतोष ठाकुर ने कहा कि वे लोग खुशी के माहौल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। चोरों ने वर्षों की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। पत्नी रूपा ठाकुर ने बताया कि घर में करीब चार लाख रुपए नकद रखे थे। शादी से लौटने के बाद घर में टाइल्स लगाने का काम शुरू होना था। इसके अलावा बच्चों के 2 गुल्लक में करीब 16 हजार रुपए भी थे। सोने की दो चेन, चार हनुमानी, दो अंगूठी, पायल समेत अन्य कीमती सामान भी ले गए।
छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही केवटी पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सदन राम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में कमतौल इंस्पेक्टर भी पहुंचे। हालांकि देर रात तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *