Shilpa Shetty करती हैं ‘बैकवर्ड रोल टू स्टैंड अप’ एक्सरसाइज; तनाव दूर करने से लेकर पेट की चर्बी कम करने में है मददगार

Shilpa Shetty करती हैं ‘बैकवर्ड रोल टू स्टैंड अप’ एक्सरसाइज; तनाव दूर करने से लेकर पेट की चर्बी कम करने में है मददगार

Shilpa Shetty Fitness Tips: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्ट्रेस फिटनेस से जुड़े वीडियो या फोटो शेयर कर लोगों को जागरूक करती रहती हैं। ऐसे ही एक और वीडियो “Learning how to get back up… literally” जिसे बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने शेयर किया है। आइए, जानते हैं शिल्पा द्वारा शेयर एक्सरसाइज करने से क्या फायदे होते हैं।

क्या है बैकवर्ड रोल (What is a Backward Roll)

इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेत्री एक ब्लैक योग पैंट के साथ लूज सी ग्रीन स्लीवलेस टॉप में दिख रही हैं और योग मैट पर बटरफ्लाई पोज (Butterfly Pose) में बैठ के दोनों हाथों से पैर के दोनों अंगूठे को पकड़ के पीछे की तरफ लुढ़क के खड़े होने की कोशिश करती दिख रही हैं।

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में मेंशन जानकारी के अनुसार इसे ‘Backward Roll to Stand Up’ यानी “पीछे की ओर लुढ़क कर खड़े होना” भी कहते हैं। यह एक बेहतरीन जिम्नास्टिक और फिटनेस एक्सरसाइज है, जो एक डायनेमिक मूवमेंट है जो शरीर के संतुलन, रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

बैकवर्ड रोल करने से होने वाले फायदे (Benefits of Backward Roll to Stand Up)

रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद (Beneficial for the Spine) 

इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ने के साथ ही मजबूती भी बढ़ती है, जिससे पीठ दर्द व जकड़न दूर होती है।

दिमाग और संतुलन का विकास (Development of Brain and Balance)

इस एक्सरसाइज को करते समय शरीर और दिमाग के बीच अच्छा तालमेल बनाना पड़ता है, जिससे संतुलन और एकाग्रता में सुधार होता है।

ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation)

 इस एक्सरसाइज को करने के दौरान पीछे की तरफ लुढ़कने की वजह से सिर और गर्दन की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर चमक आने के साथ ही बालों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

कोर मजबूती (Core Strength)

बैकवर्ड रोल करते समय पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है और कोर मजबूत होता है।

मजबूत कंधे और कलाइयां (Strong Shoulders and Wrists)

इसे करने के दौरान हाथों, कंधों और कलाइयों का इस्तेमाल होता है, जिससे ऊपरी शरीर की मजबूती बढ़ती है।

तनाव से राहत (Stress Relief)

यह एक एनर्जेटिक एक्सरसाइज है जो शरीर में ब्लड फ्लो को संतुलित करके मानसिक तनाव और थकान को दूर करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख फिटनेस की वेबसाइट्स पर मौजूद जानकारी पर आधारित है। कृपया इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले किसी प्रमाणित जिम इंस्ट्रक्टर या फिटनेस ट्रेनर से परामर्श करने के बाद ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *