मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग:एक कोच जलकर राख, असामाजिक तत्वों पर जताई जा रही आशंका

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग:एक कोच जलकर राख, असामाजिक तत्वों पर जताई जा रही आशंका

मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर गुरुवार तड़के एक ट्रेन के कोच में आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:00 बजे हुई, जिसमें जयनगर-उधना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22563/64) का एक कोच (BC-154788/C) पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन टीम और रेलवे पुलिस के सहयोग से सुबह करीब 5:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सुबह 7 बजे मची अफरा-तफरी घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार सुबह करीब 7:00 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद रही और साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से आई तस्वीरें …
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त साक्ष्य के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने स्टेशन के आसपास नशेड़ियों के जमावड़े का जिक्र करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है, हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और निगरानी तेज कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा। मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर गुरुवार तड़के एक ट्रेन के कोच में आग लग गई। घटना सुबह करीब 3:00 बजे हुई, जिसमें जयनगर-उधना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22563/64) का एक कोच (BC-154788/C) पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन टीम और रेलवे पुलिस के सहयोग से सुबह करीब 5:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सुबह 7 बजे मची अफरा-तफरी घटना की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार सुबह करीब 7:00 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद रही और साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से आई तस्वीरें …
डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त साक्ष्य के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने स्टेशन के आसपास नशेड़ियों के जमावड़े का जिक्र करते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है, हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और निगरानी तेज कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *