नालंदा में ट्रैक्टर-ई रिक्शा की जोरदार टक्कर:बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर समेत 4 लोग घायल; मलमास मेला देखकर लौट रहा था परिवार

नालंदा में ट्रैक्टर-ई रिक्शा की जोरदार टक्कर:बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर समेत 4 लोग घायल; मलमास मेला देखकर लौट रहा था परिवार

नालंदा के नोनही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान खुदागंज के मैंदी कला निवासी कृष्णा प्रसाद चौरसिया(65) के रूप में हुई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के नाहुब बायपास मार्ग की है। मेला देखकर घर लौट रहा था मृतक के दामाद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि सास-ससुर, पत्नी और बच्चों के साथ मलमास मेला घूमने गया था। मेला देखने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें ससुरल की मौत हो गई। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिसमें सास उषा देवी, पत्नी सविता देवी, बेटा आनंद कुमार शामिल है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा के नोनही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान खुदागंज के मैंदी कला निवासी कृष्णा प्रसाद चौरसिया(65) के रूप में हुई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के नाहुब बायपास मार्ग की है। मेला देखकर घर लौट रहा था मृतक के दामाद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि सास-ससुर, पत्नी और बच्चों के साथ मलमास मेला घूमने गया था। मेला देखने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें ससुरल की मौत हो गई। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिसमें सास उषा देवी, पत्नी सविता देवी, बेटा आनंद कुमार शामिल है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *