सतना में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कार्रवाई:दो स्थानों पर मीटर बाईपास और सर्विस लाइन में कट मिला

सतना में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कार्रवाई:दो स्थानों पर मीटर बाईपास और सर्विस लाइन में कट मिला

सतना शहर संभाग के टिकुरिया टोला क्षेत्र में बिजली कंपनी ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बुधवार शाम लखन चौराहा और डिलौरा बाईपास के पास निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए दो मामले पकड़े गए। जांच में सामने आया कि एक स्थान पर उपभोक्ताओं द्वारा सर्विस लाइन में कट लगाकर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं, दूसरे स्थान पर मीटर बाईपास कर विद्युत आपूर्ति का उपयोग किया जा रहा था। बिजली कंपनी की टीम ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल कर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक 07 दर्ज किया। कंपनी द्वारा दोनों मामलों में कुल 2 लाख 65 हजार रुपए की बिलिंग की गई है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि इससे विद्युत व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर की गई। कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता अवनीश पांडेय एवं कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *