बकरीद पर ईदगाहों-मस्जिदों में दो शिफ्टों में नमाज:ड्रोन से हो रही निगरानी, चौराहों और बाजारों में फोर्स तैनात

बकरीद पर ईदगाहों-मस्जिदों में दो शिफ्टों में नमाज:ड्रोन से हो रही निगरानी, चौराहों और बाजारों में फोर्स तैनात

बकरीद पर शहर से लेकर गांव तक ईदगाहों और मस्जिदों में आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सुबह 7 बजे पहली नमाज अदा की गई, जबकि भीड़ अधिक होने के कारण कई मस्जिदों और ईदगाहों में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही, वहीं ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी हो रही। बकरीद को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखाई दिया। घरों में पकवान बनने शुरू हो गए और नान-रोटी के लिए पहले से दिए गए ऑर्डर पूरे किए जाने लगे। लोहता, सरैयां, ककरमत्ता और पीलीकोठी की बकरा मंडियों में देर रात तक खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। देखिए तस्वीरें… ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *