‘नई सिक्स मशीन…’ वैभव सूर्यवंशी ने महारिकॉर्ड तोड़कर क्रिस गेल को भी बनाया अपना मुरीद

‘नई सिक्स मशीन…’ वैभव सूर्यवंशी ने महारिकॉर्ड तोड़कर क्रिस गेल को भी बनाया अपना मुरीद

Chris Gayle on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 2015 का रिकॉर्ड तोड़कर उनको भी अपना मुरीद बना लिया है। गेल ने वैभव को नई सिक्‍स मशीन बताया है। 

Chris Gayle on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर धूम मचा दी है। 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्‍लेबाज ने महज 29 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 12 बड़े छक्के शामिल थे। वैभव की इस पारी के दम पर उनकी टीम ने 47 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है। हालांकि वह खुद शतक बनाने से चूक गए, लेकिन एक बार फिर उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

वैभव सूर्यवंशी ने छक्‍कों की झड़ी लगाते हुए ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुराना आईपीएल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गेल ने 2015 के आईपीएल सीजन में 59 छक्के लगाए थे। जबकि वैभव टूर्नामेंट में 65 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं।

‘वैभव क्या शानदार खिलाड़ी है’

अपना पुराना रिकॉर्ड टूटने के बाद क्रिस गेल भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं। उन्‍होंने एक्‍स पर वैभव की तस्‍वीरों के साथ अपनी पोस्‍ट में लिखा, ‘वैभव क्या शानदार खिलाड़ी है। बहुत अच्छा मनोरंजन करने वाला नौजवान! नई सिक्स मशीन।’

‘मेरा फोकस छक्का मारने पर था’

वहीं, मैच के बाद सूर्यवंशी ने बताया कि वह अपनी जबरदस्त पारी के दौरान पर्सनल माइलस्टोन के बारे में नहीं सोच रहे थे। जब उनसे आईपीएल का सबसे तेज शतक बनाने से चूकने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे मैच के बाद पता चला। उन्होंने कहा कि मेरा फोकस छक्का मारने पर था। मैं भविष्य में शतक बनाऊंगा, लेकिन फोकस टीम के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा रन बनाने पर था।

तुमने सबकी सांसें रोक दीं- सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस टीनएजर की बेखौफ बैटिंग की तारीफ की है। सूर्या ने एक्‍स पर लिखा, ‘हिम्मत रखो लड़के। क्या क्लास पारी थी, तुमने सबकी सांसें रोक दीं।

फाइनल में जगह बनाने से एक जीत दूर

जहां सूर्यवंशी ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं जोफ्रा आर्चर ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के पेसर ने पावरप्ले के दौरान अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन को आउट करके एसआरएच को शुरू में ही हिला दिया। बड़े टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद उन शुरुआती झटकों से कभी उबर नहीं पाई और 19.2 ओवर में 196 रन पर आउट हो गई। राजस्थान रॉयल्स अब आईपीएल फाइनल में जगह बनाने से एक जीत दूर है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *