रोड इमरजेंसी के पहला घंटे में क्या करना है, ट्रैफिक पुलिस को दी ट्रेनिंग

रोड इमरजेंसी के पहला घंटे में क्या करना है, ट्रैफिक पुलिस को दी ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज | जालंधर विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस 2026 पर जालंधर ट्रैफिक पुलिस के लिए इमरजेंसी रिस्पांस और ट्रॉमा प्रबंधन पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मेडिकल इमरजेंसी के दौरान मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले कर्मियों की फर्स्ट-रिस्पांस क्षमताओं को मजबूत करना रहा। कार्यशाला में इमरजेंसी रिस्पांस, ट्रॉमा केयर जागरूकता, बेसिक लाइफ सपोर्ट और तत्काल जीवनरक्षक उपायों पर अभ्यास कराया गया, ताकि विशेष चिकित्सा सहायता आने तक ‘गोल्डन आवर’ में मरीज को स्थिर रखने में मदद मिल सके। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत दोपहिया वाहन चालकों को 100 से अधिक मुफ्त हेलमेट भी वितरित किए गए। यहां डॉ. मनदीप सिंह, एस. नवजोत सिंह और डॉ. अंकुश मेहता ने समय पर प्रतिक्रिया और सामुदायिक तैयारी की भूमिका को अहम बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *