अरविंद मंगलवार को गोड़ा बाजार हटिया गए थे:गोड़ा बाजार में सड़क हादसा युवक की इलाज के दौरान मौत

भास्कर न्यूज| बांका बांका टाउन थाना क्षेत्र के गोड़ा बाजार में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़ा बाजार निवासी 23 वर्षीय अरविंद तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अरविंद तांती मंगलवार को गोड़ा बाजार हटिया करने गए थे। खरीदारी करने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बांका टाउन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भास्कर न्यूज| बांका बांका टाउन थाना क्षेत्र के गोड़ा बाजार में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़ा बाजार निवासी 23 वर्षीय अरविंद तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अरविंद तांती मंगलवार को गोड़ा बाजार हटिया करने गए थे। खरीदारी करने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, बांका टाउन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *