भागलपुर| टीएमबीयू में स्नातक की सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहली मेरिट लिस्ट दो जून को जारी की जाएगी। इससे पहले छात्रों को आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। विवि गुरुवार और शुक्रवार को पोर्टल पर करेक्शन विंडो खोलेगा। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह ने बुधवार को निर्देश जारी किया। छात्रों को आवेदन में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, प्राप्तांक सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी जांचनी होगी। किसी प्रकार की गलती मिलने पर निर्धारित समय के भीतर सुधार करना होगा। भागलपुर| टीएमबीयू में स्नातक की सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहली मेरिट लिस्ट दो जून को जारी की जाएगी। इससे पहले छात्रों को आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। विवि गुरुवार और शुक्रवार को पोर्टल पर करेक्शन विंडो खोलेगा। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह ने बुधवार को निर्देश जारी किया। छात्रों को आवेदन में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, प्राप्तांक सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी जांचनी होगी। किसी प्रकार की गलती मिलने पर निर्धारित समय के भीतर सुधार करना होगा।


