Ind vs Afg: अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए रवाना, मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट के साथ होगी दौरे की शुरुआत

Ind vs Afg: अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए रवाना, मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट के साथ होगी दौरे की शुरुआत

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भारत के लिए रवाना हो गई है। अफगान टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे, जो एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) चक्र का हिस्सा नहीं होगा। इसके बाद 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके इसकी जानकारी दी गई है।

राशिद खान खेल रहे आईपीएल

टीम में राशिद खान शामिल नहीं हैं, जो फिटनेस की वजह से भारत के खिलाफ सिर्फ वनडे सीरीज खेलेंगे। वह गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं, जिन्हें 29 मई को राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर 2 खेलना है।

उमरजई भी भारत में ही टीम से जुड़ेंगे

अजमतुल्लाह उमरजई भी भारत में ही टीम से जुड़ेंगे। ऑल-राउंडर पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, जिन्होंने 23 मई को अपना आईपीएल 2026 कैंपेन खत्म किया। उमरजई टेस्‍ट और वनडे दोनों टीमों का हिस्सा हैं और उन्हें मुल्लांपुर में खेलने का काफी अनुभव है, जो एकमात्र टेस्ट होस्ट करेगा। यह आईपीएल में पंजाब किंग्स के दो होम वेन्यू में से एक है।

भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम

वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, AM ग़ज़नफ़र, ज़िया उल रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल सामी। रिज़र्व: क़ैस अहमद, सलीम सफ़ी, बशीर अहमद।

टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी। रिज़र्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान सीरीज का शेड्यूल

दिन दिनांक समय (IST) मैच वेन्‍यू
शनिवार जून 6-10 9:30 बजे सुबह एकमात्र टेस्‍ट न्‍यू चंडीगढ़, मुल्‍लानपुर
रविवार जून 14 1:30 बजे दोपहर पहला वनडे धर्मशाला
बुधवार जून 17 1:30 बजे दोपहर दूसरा वनडे लखनऊ
शनिवार जून 20 1:30 बजे दोपहर तीसरा वनडे चेन्‍नई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *