Vaibhav Sooryavanshi SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में लगाई छक्कों की झड़ी, बने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में लगाई छक्कों की झड़ी, बने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Record, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम या न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में अबतक सात छक्के लगा दिये हैं। इसी के साथ इनके इस सीजन 60 छक्के हो गए हैं। सूर्यवंशी ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। गेल के अलावा अब तक एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *