लखीसराय जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह फ्लैग मार्च मुख्यालय परिसर से शुरू होकर जमुई मोड़, बाजार समिति, मुख्य बाजार और विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील अधिकारियों ने आम नागरिकों से बकरीद को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने का आग्रह किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया। लखीसराय जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह फ्लैग मार्च मुख्यालय परिसर से शुरू होकर जमुई मोड़, बाजार समिति, मुख्य बाजार और विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील अधिकारियों ने आम नागरिकों से बकरीद को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को देने का आग्रह किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया।


