भागलपुर के परबत्ती स्थित धोबिया काली मंदिर के पास आज बाइक सवार युवक को बचाने में ई-रिक्शा (टोटो) बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के समय ई-रिक्शा में ड्राइवर सहित चार यात्री सवार थे। दुर्घटना में यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। समय रहते लोगों की मदद मिलने से हादसा टला दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय दुकानदान संदीपलाल ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। समय रहते लोगों की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा नुकसान और भी गंभीर हो सकता था। ड्राइवर का चल रहा इलाज हादसे में घायल यात्रियों में शामि कोलीखुटा निवासी चिंता देवी ने बताया कि वह कोलीखुटा से नाथनगर जा रही थीं। ई-रिक्शा पर कुल चार लोग सवार थे और सभी को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि अचानक सामने से एक स्कूटी सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चिंता देवी ने कहा कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गाड़ी पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि ड्राइवर को अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। भागलपुर के परबत्ती स्थित धोबिया काली मंदिर के पास आज बाइक सवार युवक को बचाने में ई-रिक्शा (टोटो) बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के समय ई-रिक्शा में ड्राइवर सहित चार यात्री सवार थे। दुर्घटना में यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। समय रहते लोगों की मदद मिलने से हादसा टला दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय दुकानदान संदीपलाल ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। समय रहते लोगों की मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा नुकसान और भी गंभीर हो सकता था। ड्राइवर का चल रहा इलाज हादसे में घायल यात्रियों में शामि कोलीखुटा निवासी चिंता देवी ने बताया कि वह कोलीखुटा से नाथनगर जा रही थीं। ई-रिक्शा पर कुल चार लोग सवार थे और सभी को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि अचानक सामने से एक स्कूटी सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चिंता देवी ने कहा कि दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि गाड़ी पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि ड्राइवर को अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


