डीएम ने आंधी, बारिश और लू को लेकर चेताया:रामपुर में 3 दिन मौसम खराब रहने की आशंका, एडवाइजरी जारी

डीएम ने आंधी, बारिश और लू को लेकर चेताया:रामपुर में 3 दिन मौसम खराब रहने की आशंका, एडवाइजरी जारी

रामपुर जिलाधिकारी ने जिले में लगातार बदलते मौसम और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। आगामी तीन दिनों तक आंधी, तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने, धूल भरी आंधी और भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। जिलाधिकारी के अनुसार, 27 मई से 29 मई तक जिले में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। इसके अलावा भीषण गर्मी और लू का प्रभाव भी बना रहेगा। जारी एडवाइजरी में लोगों को बिना जरूरी काम के दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों से खेतों में सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर काम न करने को कहा गया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने को कहा गया है। बिजली गिरने और तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रुकने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य, बिजली, नगर पालिका और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी सूचना पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *