तेज रफ्तार बाइक रोकने पर युवक पर हमला:जमुई के गुरमाहा गांव में दबंगों ने रास्ता रोककर सिर फोड़ा

तेज रफ्तार बाइक रोकने पर युवक पर हमला:जमुई के गुरमाहा गांव में दबंगों ने रास्ता रोककर सिर फोड़ा

जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला किया गया। दबंगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर रास्ता रोककर मारपीट की और युवक का सिर फोड़ दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान गुरमाहा गांव निवासी संतोष कुमार (पिता ब्रह्मदेव राणा) के रूप में हुई है। संतोष ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बरहट मुख्यालय जा रहा था। इसी दौरान गांव में चार बाइक पर सवार लगभग एक दर्जन युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। जब संतोष ने उन्हें धीमी गति से बाइक चलाने की सलाह दी, तो वे आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। दबंगों ने बाइक रोककर रास्ता बंद कर दिया प्रारंभिक विवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। हालांकि, आरोप है कि बुधवार दोपहर जब संतोष अपने साथियों के साथ मुख्यालय जा रहे थे, तभी कुकुरझप डैम के पीछे दबंगों ने उनकी बाइक रोककर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद युवकों ने दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी और एक युवक ने पीछे से पत्थर उठाकर संतोष के सिर पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी – बरहट थाना अध्यक्ष इस हमले में संतोष का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल संतोष को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट पहुंचाया। पीड़ित ने बरहट थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पीड़ित का लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर एक युवक पर हमला किया गया। दबंगों ने पहले गाली-गलौज की, फिर रास्ता रोककर मारपीट की और युवक का सिर फोड़ दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान गुरमाहा गांव निवासी संतोष कुमार (पिता ब्रह्मदेव राणा) के रूप में हुई है। संतोष ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बरहट मुख्यालय जा रहा था। इसी दौरान गांव में चार बाइक पर सवार लगभग एक दर्जन युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे। जब संतोष ने उन्हें धीमी गति से बाइक चलाने की सलाह दी, तो वे आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। दबंगों ने बाइक रोककर रास्ता बंद कर दिया प्रारंभिक विवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। हालांकि, आरोप है कि बुधवार दोपहर जब संतोष अपने साथियों के साथ मुख्यालय जा रहे थे, तभी कुकुरझप डैम के पीछे दबंगों ने उनकी बाइक रोककर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद युवकों ने दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी और एक युवक ने पीछे से पत्थर उठाकर संतोष के सिर पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी – बरहट थाना अध्यक्ष इस हमले में संतोष का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल संतोष को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट पहुंचाया। पीड़ित ने बरहट थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पीड़ित का लिखित आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *