औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आज सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के ड्राइवर और कंडेक्टर घायल हो गए। दुर्घटना मदनपुर बाजार के पास हुई, जहां अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में सहचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के इटावा जिला निवासी 25 साल के अनु यादव और औरैया जिला निवासी सहचालक सल्लू यादव के रूप में की गई है। दोनों एक गाड़ी से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही गाड़ी का चालक संतुलन नहीं बना सका और गाड़ी सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक और सहचालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया गया, जहां सहचालक सल्लू यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय वाहन की गति कितनी थी और ट्रक चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने की वजह क्या थी। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियमित निगरानी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर आज सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के ड्राइवर और कंडेक्टर घायल हो गए। दुर्घटना मदनपुर बाजार के पास हुई, जहां अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में सहचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के इटावा जिला निवासी 25 साल के अनु यादव और औरैया जिला निवासी सहचालक सल्लू यादव के रूप में की गई है। दोनों एक गाड़ी से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही गाड़ी का चालक संतुलन नहीं बना सका और गाड़ी सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक और सहचालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया गया, जहां सहचालक सल्लू यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना के समय वाहन की गति कितनी थी और ट्रक चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने की वजह क्या थी। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियमित निगरानी और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


