सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया पूरब पुनर्वास में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में बांह में फंसी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। गोली लगने के बाद घायल युवक दर्द से तड़पने लगा
घायल की पहचान किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत वार्ड संख्या-6 निवासी अधिवक्ता दिनेश यादव के लगभग 22 वर्षीय पुत्र बलवंत कुमार यादव के रूप में हुई है। जख्मी बलवंत ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके घर पर 4 से 5 युवक पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उसे गोली लग गई। उसने बताया कि गोली चलाने वाले युवक किशनपुर थाना क्षेत्र के झखराही और अंदौली गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ युवक स्मैक पी रहे थे। बलवंत ने उन्हें स्मैक पीने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल युवक दर्द से तड़पने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक के हाथ में गोली लगने की आशंका
सीएचसी किशनपुर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर स्मिता मदेशिया ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हाथ पकड़कर देखने से ऐसा लग रहा था कि गोली अंदर फंसी हुई है। एक्स-रे जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से स्थिति का पता चल पाएगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया पूरब पुनर्वास में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में बांह में फंसी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। गोली लगने के बाद घायल युवक दर्द से तड़पने लगा
घायल की पहचान किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत वार्ड संख्या-6 निवासी अधिवक्ता दिनेश यादव के लगभग 22 वर्षीय पुत्र बलवंत कुमार यादव के रूप में हुई है। जख्मी बलवंत ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके घर पर 4 से 5 युवक पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उसे गोली लग गई। उसने बताया कि गोली चलाने वाले युवक किशनपुर थाना क्षेत्र के झखराही और अंदौली गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ युवक स्मैक पी रहे थे। बलवंत ने उन्हें स्मैक पीने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल युवक दर्द से तड़पने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक के हाथ में गोली लगने की आशंका
सीएचसी किशनपुर में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर स्मिता मदेशिया ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हाथ पकड़कर देखने से ऐसा लग रहा था कि गोली अंदर फंसी हुई है। एक्स-रे जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से स्थिति का पता चल पाएगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


