ध्वस्त नल जल व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन:समस्तीपुर में भाकपा- माले के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रतिरोध मार्च निकाला

ध्वस्त नल जल व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन:समस्तीपुर में भाकपा- माले के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रतिरोध मार्च निकाला

समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड में ध्यवस्त नलजल की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाकपा- माले के कार्यकर्ताओं ने आज प्रतिरोध मार्च निकाल कर अंगारघाट पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समीम मंसुरी ने किया। इससे पहले माले के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने अंगार घाट पंचायत के वार्ड नं-3 व चार में शिव मंदिर से लेकर अनिल भंडारी के घर तक पाइप लाइन लगाकर जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा लोग वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन की राशि का भुगतान करने, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सहित अन्य सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी वापस लेने का नारा लगा रहे थे। पंचायत भवन पर पंचायत कमेटी सचिव सह जिला कमेटी सदस्य समीम मन्सुरी की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार और कमिशनखोरी, दलाली, और लूट तंत्र का हिस्सा बने हुए है। बिहार के डबल इंजन की सरकार में जनता परेशान है। भीषण गर्मी में गम्भीर जल संकट का लोग सामना कर रहे है। अंगार पंचायत के साथ ही प्रखंड के दर्जनभर से अधिक पंचायतों में नलजल की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्ट आचरण से आम जनता त्रस्त लोगों को पानी के लिए परेशान होना पर रहा है। प्रशासनिक विफलता और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्ट आचरण आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आह्वान किया कि भ्रष्ट और शराब धन्धे में संलिप्त जन प्रतिनिधियों को झारु मार कर खदेरना होगा। मौके पर समीम मन्सुरी ने कहा कि वार्ड नं-3 और 4 में शिव मंदिर से अनिल भंडारी के घर तक बांध किनारे अविलंब जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया, तो भूख हड़ताल करेंगे। सभी को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता मो फरमान,मो आलमगीर, बबीता देवी, दायरानी देवी, ताजुद्दीन खान, मो अब्दुल सलाम, गौरी सहनी, पूनम देवी, विरेन्द्र पासवान, कोमल कुमारी, अर्जुन पासवान आदि उपस्थित थे। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड में ध्यवस्त नलजल की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाकपा- माले के कार्यकर्ताओं ने आज प्रतिरोध मार्च निकाल कर अंगारघाट पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समीम मंसुरी ने किया। इससे पहले माले के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने अंगार घाट पंचायत के वार्ड नं-3 व चार में शिव मंदिर से लेकर अनिल भंडारी के घर तक पाइप लाइन लगाकर जलापूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा लोग वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन की राशि का भुगतान करने, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सहित अन्य सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी वापस लेने का नारा लगा रहे थे। पंचायत भवन पर पंचायत कमेटी सचिव सह जिला कमेटी सदस्य समीम मन्सुरी की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार और कमिशनखोरी, दलाली, और लूट तंत्र का हिस्सा बने हुए है। बिहार के डबल इंजन की सरकार में जनता परेशान है। भीषण गर्मी में गम्भीर जल संकट का लोग सामना कर रहे है। अंगार पंचायत के साथ ही प्रखंड के दर्जनभर से अधिक पंचायतों में नलजल की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्ट आचरण से आम जनता त्रस्त लोगों को पानी के लिए परेशान होना पर रहा है। प्रशासनिक विफलता और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्ट आचरण आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आह्वान किया कि भ्रष्ट और शराब धन्धे में संलिप्त जन प्रतिनिधियों को झारु मार कर खदेरना होगा। मौके पर समीम मन्सुरी ने कहा कि वार्ड नं-3 और 4 में शिव मंदिर से अनिल भंडारी के घर तक बांध किनारे अविलंब जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया, तो भूख हड़ताल करेंगे। सभी को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता मो फरमान,मो आलमगीर, बबीता देवी, दायरानी देवी, ताजुद्दीन खान, मो अब्दुल सलाम, गौरी सहनी, पूनम देवी, विरेन्द्र पासवान, कोमल कुमारी, अर्जुन पासवान आदि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *