एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में दर्जनों पत्रकारों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने स्वर्गीय बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चला। इस दौरान रक्तदाता लगातार आते रहे और स्वेच्छा से इस महादान में हिस्सा लेते रहे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान के समान है। समय पर रक्त मिलने से जरूरतमंदों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता करने की अपील की, क्योंकि मानवता के दृष्टिकोण से रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह कई बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। इस अवसर पर डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. राहुल कुमार, रजत सिंह, विक्रम सिंह, सागर यादव, पूजा कुलश्रेष्ठ, कपिल शर्मा, शिव बक्स, पोषपाल सहित डॉक्टर टीम मौजूद रही। इंजीनियर अजीत शर्मा, समाजसेवी मयंक गुप्ता, दिलीप शर्मा, सनी यादव, अध्यापक आशीष जैन, सौरभ सिंह, दीपक, मोहम्मद रियाज, अवनीश, शिवम सोलंकी, सतेंद्र तिवारी, सौरभ कुमार, राजीव मिश्रा और नंदकुमार भी उपस्थित रहे।


