आरा में सड़क हादसे में CSP संचालक की मौत:बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे थे, तेज रफ्तार टेलर ने रौंदा; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा में सड़क हादसे में CSP संचालक की मौत:बाइक से पेट्रोल पंप जा रहे थे, तेज रफ्तार टेलर ने रौंदा; अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप बेलगाम ट्रेलर ने सीएसपी सह डेरी फार्म संचालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ड्राइवर टेलर छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी कमलेश राय का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। वह पेशे से सीएसपी सह डेरी फार्म संचालक था। वह पवना बाजार पर ग्रामीण बैंक का सीएसपी एवं गांव में अपना डेयरी फार्म चलाता था। इधर, मृतक के भाई मंटू कुमार ने बताया कि वह पवना बाजार पर वह ग्रामीण बैंक का सीएसपी केंद्र चलाते थे। वह सीएसपी केंद्र बंद कर पवना बाजार मार्केटिंग करने गए थे। मार्केटिंग करने के बाद वह तेल लेने के लिए पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप गए। पेट्रोल डलवाकर लौटने के दौरान टेलर ने कुचला बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद राकेश कुमार घर लौट रहे थे। उसी दौरान सहार की ओर से आ रही बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना एवं स्थानीय विधायक को दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब दो घंटे बाद स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी रौशनी देवी व एक पुत्र जानवी एवं एक पुत्र कान्हा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रौशनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप बेलगाम ट्रेलर ने सीएसपी सह डेरी फार्म संचालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ड्राइवर टेलर छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी कमलेश राय का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। वह पेशे से सीएसपी सह डेरी फार्म संचालक था। वह पवना बाजार पर ग्रामीण बैंक का सीएसपी एवं गांव में अपना डेयरी फार्म चलाता था। इधर, मृतक के भाई मंटू कुमार ने बताया कि वह पवना बाजार पर वह ग्रामीण बैंक का सीएसपी केंद्र चलाते थे। वह सीएसपी केंद्र बंद कर पवना बाजार मार्केटिंग करने गए थे। मार्केटिंग करने के बाद वह तेल लेने के लिए पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप गए। पेट्रोल डलवाकर लौटने के दौरान टेलर ने कुचला बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद राकेश कुमार घर लौट रहे थे। उसी दौरान सहार की ओर से आ रही बेलगाम टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना एवं स्थानीय विधायक को दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब दो घंटे बाद स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी रौशनी देवी व एक पुत्र जानवी एवं एक पुत्र कान्हा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रौशनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *