तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा। कई निचले इलाकों में लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


