Twisha Sharma Case Updates: मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस की सीबीआई जांच शुरु हो गई है। जिसमें स्थानीय पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। आरोपी समर्थ जैन की 360 पन्नों से ज्यादा की केस डायरी अव्यवस्थित और आउट ऑफ सीक्वेंस होने पर सीबीआई अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है, जिसके बाद एसआईटी चीफ खुद रिकॉर्ड सही करने थाने पहुंचे हैं। केस डायरी में कई अहम कड़ियां गायब भी थी।
वहीं दूसरी ओर इस केस में अब जांच का फोकस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सबूतों पर आ गया है। मंगलवार को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में बताया कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे हैं।
सीबीआई की टीम ने लिए सास के बयान
बीते दिन इस केस में सीबीआई की टीम ने घर पहुंचकर अहम लोगों के बयान दर्ज किए। दोपहर में CBI टीम ने गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर उनका बयान लिया। इसके बाद टीम EME सेंटर पहुंची, जहां ट्विशा के परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई गई। CBI की दूसरी टीम पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से केस की जानकारी मांगी। जांच एजेंसी ने SIT से केस डायरी भी तलब की। प्रारंभिक जांच में डायरी अधूरी पाए जाने पर CBI ने उसे पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए। मंगलवार देर रात SIT ने जरूरी जानकारी जोड़कर पूरी केस डायरी CBI को सौंप दी।

टि्वशा-समर्थ के बीच है कोई तीसरा भी है क्या…?
इस केस को पूरी निष्पक्षता के साथ जांच करने के लिए कई पहलुओं से जांच की जा रही है। सीबीआई इस पर भी जांच करेगी कि क्या टि्वशा-समर्थ के बीच है कोई तीसरा भी शामिल था क्या। दोनों के बीच झगड़े की असली वजह क्या थी। किस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बता दे कि पूछताछ में समर्थ ने कहा कि उसका और ट्विशा का रिश्ता तनावपूर्ण था, लेकिन उसने किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा से इनकार किया।
उसने माना कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन दावा किया कि यह वैवाहिक तनाव का हिस्सा था, हिंसा नहीं। समर्थ ने ये भी बताया था कि मार्च तक उनकी शादी सामान्य थी, लेकिन ट्विशा के भाई की शादी के बाद तनाव बढ़ने लगा। जांचकर्ताओं ने समर्थ से पूछा कि ट्विशा से उसकी पहली मुलाकात कैसे हुई, शादी से पहले दोनों कितने समय तक दोस्त रहे और शादी के पांच महीने के भीतर क्या बदल गया। टि्वशा कितनी बार अपने मायके गई। समर्थ से ये सभी प्रश्न किए गए।

इन प्रश्नों की जांच करेगी CBI
ट्विशा की मौत कैसे हुई?
शरीर पर मिले चोटों के निशान कैसे और किसके द्वारा लगे?
मौत से ठीक पहले क्या-क्या हुआ
क्या गिरिबाला जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं?
टि्वशा-समर्थ के बीच है कोई तीसरा भी है क्या…?
मामले में और कौन-कौन लोग मदद कर रहे थे?
परिवार में झगड़े का क्या कारण था?
दहेज और पैसे लेने की बात पर कितनी सच्चाई?
पति-सास पर दर्ज किया दहेज मृत्यु का मामला
सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में भोपाल पुलिस की FIR को री-रजिस्टर किया है। सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह ट्विशा के मायके पक्ष से 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, फिर अंतिम संस्कार
इससे पहले रविवार को दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया था। करीब तीन घंटे तक भोपाल के एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम चला और पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को भोपाल के भदभदा घाट पर ट्विशा का अंतिम संस्कार किया था।

ये है पूरा मामला
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।


