मुजफ्फरपुर में कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ठगी का आरोपी अरेस्ट:साथियों संग मिलकर लोगों के साथ-साथ कंपनी को भी ठगा, फरार मास्टरमाइंड की तलाश

मुजफ्फरपुर में कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ठगी का आरोपी अरेस्ट:साथियों संग मिलकर लोगों के साथ-साथ कंपनी को भी ठगा, फरार मास्टरमाइंड की तलाश

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी को भी ठगी का शिकार बना रहा था। मामले में पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य मोहम्मद चांद को गिरफ्तार किया है, जबकि इसका मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि लगातार साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें मोतीपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध नेटवर्क का पता चला। कस्टमर्स से ओटीपी लेकर ऑर्डर में हेरफेर करता था आरोपी जांच में सामने आया कि सरैया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद चांद “एक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” नामक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी चला रहा था। आरोप है कि वह ग्राहकों से ओटीपी लेकर उनके ऑर्डर में हेरफेर करता था। कई मामलों में ग्राहकों का रिफंड पैसा भी ओटीपी के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी की साख और सिस्टम का भी दुरुपयोग किया जा रहा था, जिससे कंपनी भी ठगी का शिकार बनी। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, स्कैनर समेत कई सामान किए बरामद सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतीपुर स्थित एक गोदाम से साइबर फ्रॉड से जुड़े काम किए जा रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, स्कैनर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल जब्त उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को ठगा गया और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी को भी ठगी का शिकार बना रहा था। मामले में पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य मोहम्मद चांद को गिरफ्तार किया है, जबकि इसका मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि लगातार साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें मोतीपुर थाना क्षेत्र में संचालित एक संदिग्ध नेटवर्क का पता चला। कस्टमर्स से ओटीपी लेकर ऑर्डर में हेरफेर करता था आरोपी जांच में सामने आया कि सरैया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद चांद “एक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” नामक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी चला रहा था। आरोप है कि वह ग्राहकों से ओटीपी लेकर उनके ऑर्डर में हेरफेर करता था। कई मामलों में ग्राहकों का रिफंड पैसा भी ओटीपी के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया में कंपनी की साख और सिस्टम का भी दुरुपयोग किया जा रहा था, जिससे कंपनी भी ठगी का शिकार बनी। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, स्कैनर समेत कई सामान किए बरामद सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतीपुर स्थित एक गोदाम से साइबर फ्रॉड से जुड़े काम किए जा रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, स्कैनर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल जब्त उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के जरिए कितने लोगों को ठगा गया और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *