Bundi : प्रभारी मंत्री ने बावड़ी में किया श्रमदान, स्वच्छता का संदेश दिया

Bundi : प्रभारी मंत्री ने बावड़ी में किया श्रमदान, स्वच्छता का संदेश दिया

बूंदी. प्राचीन जल स्रोतों को सहेजने और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत मंगलवार को तालेड़ा पंचायत समिति के सींता गांव में ऊर्जा राज्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने बावड़ी में श्रमदान किया।जिला प्रभारी मंत्री नागर के साथ-साथ जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी बावड़ी की सफाई में श्रमदान किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस तरह हाथों में फावड़े और तगारियां लेकर श्रमदान करते देख ग्रामीण भी प्रेरित हुए। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर जल स्रोतों को सहेजने और उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सींता स्थित ऐतिहासिक बावड़ी की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस धरोहर को संवारने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद कोष से राशि स्वीकृत की हैं।

उन्होंने कहा कि ‘वंदे गंगा जल अभियान’ का मुख्य उद्देश्य गांवों और शहरों के सभी जल स्रोतों और जलाशयों की साफ-सफाई कर उन्हें संरक्षित करना है। यह महाभियान 25 मई, यानी गंगा दशहरे के पावन पर्व से प्रारंभ हुआ है और आगामी 5 जून तक प्रदेश में चलेगा।इस अवसर पर जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव ने स्वच्छता अभियान को लेकर संदेश देते हुए कहा कि गांवों में प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल बंद होना चाहिए। हमारी प्राथमिकता गांवों को पूरी तरह से ‘प्लास्टिक मुक्त’ बनाने की है।

पौधरोपण किया

प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई में श्रमदान करने के पश्चात ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव और जिला परिषद सीईओ ने बावड़ी के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बावड़ी के समीप ही निर्मित सोखता गड्ढे का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बूदी लक्ष्मीकांत मीणा, तालेड़ा के पूर्व प्रधान राजेश रायपुरिया, एडवोकेट हरीश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

समस्याएं बताई

तालेड़ा उपखंड के गांव सींता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण तथा पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा के जिला मंत्री एवं सुवासा मंडल प्रभारी हरीश गुप्ता एडवोकेट तथा मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच ओम प्रकाश मीणा ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव से सिवाय चक भूमि आवंटन की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *