औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। जिले का अधिकतम तापमान फिलहाल 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार चल रही हीट वेव और उष्ण लहर के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। आंधी, बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज बुधवार को औरंगाबाद समेत बिहार के सभी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का दौर जारी रह सकता है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और हीट वेव से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल 31 मई तक हीट वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि बारिश और वज्रपात के समय पशुओं को खुले स्थान या पेड़ों के नीचे नहीं बांधना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहने की कोशिश करनी चाहिए।इधर जिले के दक्षिणी इलाकों में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है। कई गांवों और टोले में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं वन्य जीव भी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। मौसम में संभावित बदलाव से लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी और जल संकट से कुछ राहत मिल सकेगी। औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। जिले का अधिकतम तापमान फिलहाल 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लगातार चल रही हीट वेव और उष्ण लहर के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। आंधी, बारिश, वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज बुधवार को औरंगाबाद समेत बिहार के सभी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 और 29 मई को औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी का दौर जारी रह सकता है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और हीट वेव से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि मौसम विभाग ने फिलहाल 31 मई तक हीट वेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि बारिश और वज्रपात के समय पशुओं को खुले स्थान या पेड़ों के नीचे नहीं बांधना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहने की कोशिश करनी चाहिए।इधर जिले के दक्षिणी इलाकों में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट भी गहराने लगा है। कई गांवों और टोले में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं वन्य जीव भी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। मौसम में संभावित बदलाव से लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी और जल संकट से कुछ राहत मिल सकेगी।


