Pooja Deol Pics : एकदम सिंपल लाइफ जीती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, 5 तस्वीरों में देखिए अंदाज

Pooja Deol Pics : एकदम सिंपल लाइफ जीती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल, 5 तस्वीरों में देखिए अंदाज

Sunny Deol Wife Pooja Deol:  बॉलीवुड एक्टर सनी देओल कभी फिल्म तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते मीडिया के सामने आते रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी पूजा देओल बड़े बेटे करण देओल के शादी के बाद एक्टर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई हैं, जिसके बाद से वह ट्रेंड में हैं। पूजा देओल हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं, जिसके चलते बहुत कम लोग ही उनके बारे में जानते हैं। इसलिए, आज की इस स्टोरी में हम उनकी 5 खास तस्वीरों के जरिए उनके बारे में जानेंगे। 

Sunny Deol Wife Pooja Deol
Sunny Deol Wife Pooja Deol With Son Karan Deol| Image Credit- instagram| imkarandeol

करण देओल ने अक्टूबर 2024 में अपनी मां पूजा देओल के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “Best time is time spent with your mom ❤”। इस फोटो में करण ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं, वहीं पूजा देओल लाइट ब्लू टॉप को सफेद वाइड लेग कार्गो पैंट के साथ स्टाइल किए हुए, एक साइड में ब्लैक बैग लिए और बालों को पीछे बांधकर चश्मा लगाए बेहद प्यारी लग रही हैं।

Sunny Deol Wife Pooja Deo
Sunny Deol Wife Pooja Deol| Image Credit- instagram| imkarandeol

यह फोटो करण देओल की शादी की है, जिसमें सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं।

Sunny Deol Wife Pooja Deol
Sunny Deol Wife Pooja Deol| Image Credit- instagram| imkarandeol

करण देओल द्वारा शेयर की गई इस फोटो में पूजा गोल्डन और नियॉन ग्रीन कलर का हैवी वर्क वाला सूट पहने हुए हैं, उनके हाथों में मेहंदी लगी है और उन्होंने बालों को पीछे बांध रखा है। वह करण देओल के साथ-साथ अपने छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ खड़ी दिख रही हैं। वहीं, करण के बगल में सनी देओल पिस्ता ग्रीन रंग की ट्रेडिशनल जैकेट को लाइट बेज रंग के कुर्ते-पजामे के साथ स्टाइल किए हुए हैं और उन्होंने पैरों में ब्राउन शूज और सिर पर साफा बांधकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Sunny Deol Wife Pooja Deol  family photo
Sunny Deol Wife Pooja Deol| Image Credit- instagram| imkarandeol

फैमली ग्रुप फोटो के साथ ही करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की है, जिसमें पूजा, सनी देओल और राजवीर देओल के बीच अपने बड़े बेटे और बहू के साथ दिख रही हैं।

Sunny Deol Wife Pooja Deol
Sunny Deol Wife Pooja Deol| Image Credit- instagram| imkarandeol

शादी की तस्वीरों के अलावा करण ने शादी के फंक्शन की और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूजा येलो वर्क वाली इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में कानों में छोटी सी इयररिंग और हाथ में पर्स लिए अपना लुक कंप्लीट किए सनी देओल के साथ खड़ी हैं। वहीं, राजवीर देओल सनी देओल के कंधे पर हाथ रखे हुए पूजा देओल को बैक हग किए दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *