मुजफ्फरपुर में मौसम का बदला मिजाज, उमस से मिली राहत:देर रात तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे थे, 31 मई तक बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में मौसम का बदला मिजाज, उमस से मिली राहत:देर रात तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे थे, 31 मई तक बारिश का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। शहर के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा। कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 31 मई तक बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों के लिए 27 से 31 मई तक बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय वेदर सिस्टम और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। साथ ही बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। तापमान में गिरावट से राहत मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीते दिनों की तुलना में मौसम में नरमी आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। शहर के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा। कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 31 मई तक बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों के लिए 27 से 31 मई तक बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय वेदर सिस्टम और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। साथ ही बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की सलाह बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। तापमान में गिरावट से राहत मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बीते दिनों की तुलना में मौसम में नरमी आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *