शेखपुरा शहर के चक दीवान मोहल्ले में सास-बहू के विवाद के बाद महिला ने सल्फास की गोलियां खा लीं। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कृष्ण लहेड़ी की पत्नी बिंदु देवी(35) के रूप में हुई है। मृतका के 15 वर्षीय बेटे ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां का बुजुर्ग दादी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सल्फास की गोलियां खा लीं। उसे तुरंत स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बिंदु देवी ने देर रात दम तोड़ दिया। मृतका के तीन छोटे बच्चे है, 2 बेटियां और एक बेटा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घटना की सूचना स्थानीय नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोनी कुमारी के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मनिहारी दुकान में काम करता है पति मृतका का पति शहर की एक मनिहारी दुकान में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा शहर के चक दीवान मोहल्ले में सास-बहू के विवाद के बाद महिला ने सल्फास की गोलियां खा लीं। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कृष्ण लहेड़ी की पत्नी बिंदु देवी(35) के रूप में हुई है। मृतका के 15 वर्षीय बेटे ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां का बुजुर्ग दादी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सल्फास की गोलियां खा लीं। उसे तुरंत स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान बिंदु देवी ने देर रात दम तोड़ दिया। मृतका के तीन छोटे बच्चे है, 2 बेटियां और एक बेटा। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घटना की सूचना स्थानीय नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर सोनी कुमारी के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मनिहारी दुकान में काम करता है पति मृतका का पति शहर की एक मनिहारी दुकान में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


