कासगंज में साधु की पीट-पीटकर हत्या:पानी विवाद के बाद युवक ने लाठी-डंडों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

कासगंज में साधु की पीट-पीटकर हत्या:पानी विवाद के बाद युवक ने लाठी-डंडों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

कासगंज जिले में एक मामूली विवाद के बाद एक 35 वर्षीय साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नगला पीपल गांव में हुई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में साधु की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक साधु की पहचान विपिन कुमार पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है। उनका पड़ोसी गांव के कौशल नामक व्यक्ति से नल पर पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय यह विवाद शांत करा दिया गया था। बाद में, जब साधु विपिन कुमार नगला नंदे गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी भड़पुरा तिराहे पर भड़पुरा निवासी कौशल कुमार पुत्र अमर सिंह ने उन पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक डंडा विपिन कुमार के सिर में लगा, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी कौशल कुमार को हिरासत में ले लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी कासगंज प्रवेश राणा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक साधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतक साधु विपिन कुमार बचपन से ही अपने बहनोई जय प्रकाश के साथ रहते थे। वह भरसोली और नगला पीपल दोनों गांवों में स्थित माता मंदिरों में रहकर अपना जीवन यापन करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *