हरियाणा नायब तहसीलदार-कानूनगो रिजल्ट घोषित:230 में 37 अभ्यर्थी ही पास हुए; जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा

हरियाणा नायब तहसीलदार-कानूनगो रिजल्ट घोषित:230 में 37 अभ्यर्थी ही पास हुए; जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा

हरियाणा राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार-कानूनगो परीक्षा का परिणाम अंतिम रूप से तैयार कर सरकार को अधिसूचना जारी करने के लिए भेज दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कुल 230 अभ्यर्थियों, जिनमें कानूनगो और नायब तहसीलदार शामिल हैं, में से 37 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि चयन सूची को अंतिम रूप देने के बाद अब इसे सरकार की औपचारिक अधिसूचना के लिए भेजा गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव ने दी है। यहां पढ़िए CM सैनी के उप प्रधान सचिव की X पर पोस्ट..
जल्द शुरू होगी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया इस परीक्षा और चयन प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थियों में इंतजार बना हुआ था। अब परिणाम फाइनल होने से सफल उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है। विभागीय स्तर पर दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में नायब तहसीलदार और कानूनगो पद प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनाती दी जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *