सीवान में दुबई से आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में मारी गई है। मर्डर के बाद आरोपियों ने उसके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून उखाड़ दिया। मृतक की पहचान गुड्डू कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। वारदात घटना पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव की है। गुड्डू दुबई में नौकरी करता था। वो अपने बीमार पिता के इलाज के लिए करीब 25 दिन पहले सीवान आया था। बताया जाता है कि, गुड्डू का पड़ोस की महिला के साथ अफेयर था। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात… सड़क किनारे बेहोश पड़ा था गुड्डू के परिजनों ने बताया कि, मंगलवार की सुबह गुड्डू अपने छोटे भाई के साथ पिता को लेकर पटना इलाज कराने गया था। देर शाम वो लोग सीवान लौटे थे। घर आने के बाद गुड्डू ने कहा कि, वो बाजार से कुछ सामान लेकर आ रहा है। कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने गुड्डू के घर वालों को जानकारी दी कि, गुड्डू सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि गूडडू के सिर से खून बह रहा है। उसके पैर में भी गंभीर चोट है। वो अपने बड़े भाई को गंभीर हालत में बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफेयर में मर्डर की आशंका स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुड्डू का पड़ोस की एक महिला से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी महिला के पति और परिजन को हो गई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। चर्चा है कि इसी रंजिश में गुड्डू की हत्या की गई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। FSL की टीम भी सबूत इकट्ठे कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें पटना के होटल में मिलने पहुंचे कपल,बॉयफ्रेंड की लाश मिली:गर्लफ्रेंड बोली- कैसे मरा पता नहीं; लड़के के परिवार ने कहा- लड़की ने मारा पटना के रुद्र होटल में शादीशुदा युवक की लाश मिली है। वो अपनी गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मृतक के परिजन ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें सीवान में दुबई से आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में मारी गई है। मर्डर के बाद आरोपियों ने उसके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून उखाड़ दिया। मृतक की पहचान गुड्डू कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। वारदात घटना पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव की है। गुड्डू दुबई में नौकरी करता था। वो अपने बीमार पिता के इलाज के लिए करीब 25 दिन पहले सीवान आया था। बताया जाता है कि, गुड्डू का पड़ोस की महिला के साथ अफेयर था। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात… सड़क किनारे बेहोश पड़ा था गुड्डू के परिजनों ने बताया कि, मंगलवार की सुबह गुड्डू अपने छोटे भाई के साथ पिता को लेकर पटना इलाज कराने गया था। देर शाम वो लोग सीवान लौटे थे। घर आने के बाद गुड्डू ने कहा कि, वो बाजार से कुछ सामान लेकर आ रहा है। कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने गुड्डू के घर वालों को जानकारी दी कि, गुड्डू सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि गूडडू के सिर से खून बह रहा है। उसके पैर में भी गंभीर चोट है। वो अपने बड़े भाई को गंभीर हालत में बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफेयर में मर्डर की आशंका स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुड्डू का पड़ोस की एक महिला से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी महिला के पति और परिजन को हो गई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। चर्चा है कि इसी रंजिश में गुड्डू की हत्या की गई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। FSL की टीम भी सबूत इकट्ठे कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें पटना के होटल में मिलने पहुंचे कपल,बॉयफ्रेंड की लाश मिली:गर्लफ्रेंड बोली- कैसे मरा पता नहीं; लड़के के परिवार ने कहा- लड़की ने मारा पटना के रुद्र होटल में शादीशुदा युवक की लाश मिली है। वो अपनी गर्लफ्रेंड चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मृतक के परिजन ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें


