पटना में बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया। महिला ई-रिक्शा से पटना हाईकोर्ट जा रही थी। इसी बीच एक बाइक से 2 बदमाश आए और झपटा मारकर फरार हो गए। इस दौरान महिला चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर घसीटा गई। उसे चोट आई है। महिला को इसके बाद ई-रिक्शा चालक और राहगीरों की मदद से गार्डिनर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला अपने परिजन के साथ घर चली गई। घटना कोतवाली इलाके के इनकम टैक्स फलमंडी के पास की है। हाईकोर्ट की ओर जा रही थी पीड़ित महिला आरती कुमारी ने बताया कि तारा मंडल के पास ई-रिक्शा में हाईकोर्ट जाने के लिए बैठी थीं। इसी बीच बाइक से बहुत तेजी में दो युवक आए और ई-रिक्शा से सटाकर अपनी रफ्तार धीमी कर दी। एक जो पीछे बैठा था, उसने मेरे हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन मैं जोर से पकड़ी थी। इसी छीना झपटी में मैं मोबाइल बचाने के चक्कर में सड़क पर गिर गई। वो मोबाइल स्नेचिंग कर के भाग गए।
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी पहुंच गई। पीड़िता से देर रात गार्डिनर अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटना में बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया। महिला ई-रिक्शा से पटना हाईकोर्ट जा रही थी। इसी बीच एक बाइक से 2 बदमाश आए और झपटा मारकर फरार हो गए। इस दौरान महिला चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर घसीटा गई। उसे चोट आई है। महिला को इसके बाद ई-रिक्शा चालक और राहगीरों की मदद से गार्डिनर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला अपने परिजन के साथ घर चली गई। घटना कोतवाली इलाके के इनकम टैक्स फलमंडी के पास की है। हाईकोर्ट की ओर जा रही थी पीड़ित महिला आरती कुमारी ने बताया कि तारा मंडल के पास ई-रिक्शा में हाईकोर्ट जाने के लिए बैठी थीं। इसी बीच बाइक से बहुत तेजी में दो युवक आए और ई-रिक्शा से सटाकर अपनी रफ्तार धीमी कर दी। एक जो पीछे बैठा था, उसने मेरे हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया, लेकिन मैं जोर से पकड़ी थी। इसी छीना झपटी में मैं मोबाइल बचाने के चक्कर में सड़क पर गिर गई। वो मोबाइल स्नेचिंग कर के भाग गए।
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाने की गश्ती गाड़ी पहुंच गई। पीड़िता से देर रात गार्डिनर अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


