किशनगंज में बकरीद पर ड्रोन-CCTV से निगरानी:संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

किशनगंज में बकरीद पर ड्रोन-CCTV से निगरानी:संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों सहित करीब 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, ईदगाहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रख रहा है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। बकरीद को लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु शामिल हुए। इन बैठकों में सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील डीएम विशाल राज ने बताया कि पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस एवं प्रशासनिक टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील भी की गई है। किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों सहित करीब 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, ईदगाहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रख रहा है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपुष्ट जानकारी साझा न करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। बकरीद को लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और धर्मगुरु शामिल हुए। इन बैठकों में सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील डीएम विशाल राज ने बताया कि पर्व के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस एवं प्रशासनिक टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील भी की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *